नवी मुंबई : कोपरखैरणे इलाके में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ. सेक्टर-2 में मौजूद विद्याभवन अपार्टमेंट में ट्यूशन क्लास के दौरान फ्लैट का स्लैब अचानक गिर गया. स्लैब गिरने से ट्यूशन पढ़ रहे 9 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे घायल हो गए. बचाए गए बच्चों की उम्र 5 से 15 साल के बीच बताई जा रही है, जबकि शिक्षिका शमली चौधरी की उम्र 53 साल है.
आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, फ्लैट नंबर 02 में श्यामली चौधरी नाम की महिला बच्चों को घरेलू ट्यूशन पढ़ा रही थीं. उस समय वहां कुल 12 बच्चे मौजूद थे. शाम करीब 4:30 से 5:00 बजे के बीच फ्लैट का स्लैब अचानक ढह गया और नीचे पढ़ रहे छात्र मलबे में दब गए. इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती बच्चों के नाम : निशिका धनवड़े (13 वर्ष), आयशा खान (11 वर्ष), देवांश पुजारी (12 वर्ष), सिद्धांत गुप्ता (9 वर्ष), राजदीप वरखडे (11 वर्ष), लायन्स क्लब हॉस्पिटल, कोपरखैरणे में भर्ती बच्चों के नाम : तन्वी सचिन श्रीवास्तव (10 वर्ष), रुद्र प्रवीण पाटील, प्रिन्स सोनी (14 वर्ष)
इसके अलावा 13 वर्ष की कुलसुम खान कोपरखैरणे के एसलोन अस्पताल में भर्ती है और पार्थ खैरनार (12 वर्ष) को साईज्योत हॉस्पिटल, कोपरखैरणे में भर्ती कराया गया है. वहीं, आराध्य धनवड़े सुरक्षित है और उसे परिजन घर ले गए हैं.
घटना की जानकारी मिलते ही नवी मुंबई की महापौर सुजाता पाटील, उपमहापौर दशरथ भगत और महानगरपालिका आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे ने घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने घायलों से अस्पताल में मुलाकात कर परिवारों को ढांढस बंधाया.
इमारत खाली कराई गई
सुरक्षा के मद्देनजर पूरी इमारत को खाली करा लिया गया है. निवासियों के लिए अस्थायी व्यवस्था अण्णासाहेब पाटील सांस्कृतिक भवन में की गई है. महानगरपालिका आयुक्त ने संबंधित विभाग को इमारत का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके. प्रशासन फिलहाल मामले की जांच कर रहा है.
असल वजह क्या?
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार यह तीन मंजिला इमारत है, जिसमें हर मंजिल पर चार फ्लैट हैं. इस इमारत को 1996 में निर्माण और रहने की अनुमति (CC और OC) मिल चुकी थी और इसे जर्जर घोषित नहीं किया गया था. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच करेगी, वहीं नगर निगम भी अलग से जांच करेगा कि स्लैब गिरने की असली वजह क्या थी. यह भी देखा जाएगा कि इमारत में कोई निर्माण संबंधी बदलाव तो नहीं किया गया था.





Users Today : 50
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 436
Users Last 30 days : 913
Users This Month : 397
Users This Year : 9347
Total Users : 70554
Views Today : 59
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 598
Views Last 30 days : 1184
Views This Month : 543
Views This Year : 10580
Total views : 106603
Who's Online : 0


