मुंबई, आए दिन बढ़ती बलात्कार की घटनाओं से देश का आम आदमी अब आक्रोशित होने लगा है। बलात्कारियों को अब लोग खुद सजा देने को तत्पर होने लगे हैं। आम लोगों में बढ़ते आक्रोश को तो हम समझ सकते हैं लेकिन देश में एक ऐसा बलात्कारी भी हुआ, जिसकी हैवानियत ने एक कुख्यात को और भड़का दिया। करीब ६ राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बने कथित कुख्यात ने उक्त बलात्कारी को मारने की कसम खा ली लेकिन देश के कानून ने कुख्यात को मौका नहीं दिया और अदालत ने तय कर दिया है कि कुकर्मी कानून की मौत मरेगा न कि कुख्यात के हाथों।
निर्भया कांड के बाद कुकर्मी-बलात्कारियों के खिलाफ देश का कानून काफी सख्त हुआ है। पुलिस और अदालतें भीं कुकर्मियों को जल्द से जल्द और कड़ी से कड़ी सजा देने की कोशिश करती हैं। बीते दो सप्ताह में करीब तीन बलात्कारी हत्यारों को मिली फांसी और दर्जनभर को उम्रवैâद या २० साल तक की वैâद की सजा इसका प्रमाण है। फिर भी बलात्कारी बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को अजमेर के पॉक्सो कोर्ट ने एक ऐसे ही बलात्कारी को मौत की सजा का फरमान सुनाया। हम बात कर रहे हैं अजमेर जिले के पुष्कर थाने में दर्ज ११ वर्षीया बालिका की बलात्कार और हत्या मामले की।
पुष्कर थाना क्षेत्र में रहनेवाली ११ वर्षीया पीड़िता पास की पहाड़ियों में बकरियां चराने गई थी। उस दौरान उसी के समाज के व परिचित युवक सुरेंद्र ने वीरान पहाड़ियों में अकेली मासूम को पकड़ लिया और उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। बाद में आरोपी अपने कुकर्म से खुद डर गया। बच्ची अपने परिजनों और समाज के लोगों के सामने उसे बेनकाब कर देगी जिसके कारण उसे कानून से सजा तो मिलेगी ही, उसके परिवार को भी सामाजिक बहिष्कार और उपेक्षा सहनी पड़ सकती है। यह सोचकर उसने अपना पाप छिपाने के लिए पहले तो बच्ची का गला घोंट दिया और बाद में पत्थर से उसका चेहरा, सिर कुचल कर लाश को पत्थरों में छिपा दिया। बच्ची देर रात तक घर नहीं पहुंची तो परिजन और समाज के लोग उसे ढूंढने पहाड़ियों में पहुंच गए। इसे बलात्कारी का दुर्भाग्य ही कहेंगे कि उसके छिपाने के तमाम प्रयासों के बावजूद बच्ची की लाश परिजनों को मिल गई। मामला पुलिस तक पहुंचा और पुलिस ने अपने खबरी नेटवर्क के जरिए १२ घंटे से भी कम समय में आरोपी की शिनाख्त करके उसे गिरफ्तार कर लिया था।





Users Today : 1
Users Yesterday : 3
Users Last 7 days : 53
Users Last 30 days : 277
Users This Month : 111
Users This Year : 2893
Total Users : 64100
Views Today : 2
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 76
Views Last 30 days : 376
Views This Month : 145
Views This Year : 3460
Total views : 99483
Who's Online : 0


