Home Crime आर्यन खान 27 दिन बाद आखिरकार आज जेल से बाहर आएंगे

आर्यन खान 27 दिन बाद आखिरकार आज जेल से बाहर आएंगे

39
0

मुंबई, क्रूज ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान 27 दिन बाद आखिरकार आज जेल से बाहर आएंगे और मन्नत यानी अपने घर में कदम रखेंगे। आज सुबह 5.30 बजे आर्थर रोड जेल की जमानत पेटी खोली गई, जिसके बाद आर्यन की जमानत के कागज जेल के अंदर पहुंच चुके हैं। जेल सुप्रिटेंडेंट नितिन वायचाल ने बताया कि आर्यन के रिलीज ऑर्डर मिल गए हैं और रिहाई की प्रक्रिया जारी है। वायचाल के मुताबिक आर्यन 10 बजे से 12 बजे के बीच रिहा हो सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान खुद बेटे को लेने आर्थर रोड जेल पहुंचेंगे। सूत्रों का कहना है कि मन्नत से निकलीं 3 SUV गाड़ियां आर्थर रोड जेल के पास पहुंच चुकी हैं। शाहरुख खान और आर्यन खान की लीगल टीम भी आर्थर रोड जेल पहुंच सकती है।