मुंबई, आयकर विभाग ने आज गुरुवार को महाराष्ट्र, गुजरात और राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर छापेमारी की है. ये छापेमारी भारतीय कंपनियों और उनसे जुड़ी विदेशी कंपनियों के दफ्तर पर मारी गई है. ये कंपनियां केमिकल, बॉल बेयरिग, और इंजेक्शन मोल्डिंग मशीनरी आदि से जुड़ी कंपनियां हैं.
आयकर विभाग ने करीब 20 जगहों पर ये छापेमारी की है. आईटी विभाग को छापेमारी के दौरान डिजिटल डाक्यूमेंट्स और बेनामी आय के कई सुबूत मिले हैं, जिन्हें सीज किया गया है. इन कंपनियों को फंडिंग करने के लिए विदेशी कंपनियों और पड़ोसी देशों के साथ मिलकर शैल कंपनी का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसमें कई डमी डायरेक्टर बनाए गए थे.
अनुमान लगाया जा रहा है कि बीते 2 साल में करीब 20 करोड़ की आयकर चोरी हुई है. हालांकि इस छापेमारी में 66 लाख रुपये कैश बरामद हुआ है. फिलहाल 28 करोड़ के अलग-अलग बैंक बेलेंस मिले हैं. छापेमारी से मिले चीजों को लेकर जांच जारी है.
आयकर विभाग ने 16 नवंबर को एक पड़ोसी देश द्वारा नियंत्रित कुछ भारतीय कंपनियों और उनकी सहयोगी कंपनियों पर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया. ये कंपनियां केमिकल, बॉल बेयरिंग, मशीनरी पार्ट्स और इंजेक्शन मोल्डिंग मशीनरी के कारोबार में लगी हुई हैं. तलाशी अभियान में मुंबई, अहमदाबाद और गुजरात के गांधीधाम और दिल्ली में फैले करीब 20 जगहों को कवर किया गया.





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


