मुंबई, कोरोना संकट, प्राकृतिक आपदा और विपक्ष की सरकार को अस्थिर करने की चालों के बीच महाविकास आघाड़ी सरकार ने दो साल पूरे कर लिए हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इन दो वर्षों के दौरान सरकार को समर्थन देने के लिए राज्य के लोगों को धन्यवाद दिया है। कई प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाएं हुई हैं लेकिन हम विचलित नहीं हुए हैं और न होंगे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विश्वास व्यक्त किया है कि चाहे कितनी भी विपदाएं आएं, आम आदमी के कल्याण पर ध्यान केंद्रित करते हुए हमारा काम निर्बाध रूप से जारी रहेगा।
महाविकास आघाड़ी सरकार २८ नवंबर रविवार को दो साल पूरे कर लेगी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों के नाम अपने संदेश में प्रशासन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य के संचालन में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाविकास आघाड़ी सरकार के दो सालों में सरकार और प्रशासन में कहीं भी नकारात्मकता नहीं आई। उद्योग, निवेश, कृषि, बुनियादी ढांचा, आम आदमी के लिए आवास, रोजगार, जलापूर्ति, सौर ऊर्जा, पर्यावरण, पर्यटन, वन इन सभी विभागों ने आम आदमी के वास्तविक लाभ के लिए कड़ी मेहनत की। नई योजनाएं न केवल पेश की गर्इं, बल्कि लागू भी की गर्इं। इलेक्ट्रिक वाहन नीति को देश के लिए गाइडलाइन के रूप में लाने के साथ ही पर्यटन व्यवसाय में रोजगार के अवसर पैदा कर क्षेत्र के लोगों में विश्वास जगाया।
सरकार की अधिकांश कालावधि कोविड को बहुत ही सफाई और सुनियोजित तरीके से मुकाबला करने में बीत गया। हालांकि दुनिया को आतंकित करनेवाले इस वायरस से लड़ने और हराने में हमारी सरकार ने विभिन्न मोर्चों पर कड़ी मेहनत करना शुरू कर दिया। इस संकट को हमने संधि में बदल दिया, जो जनता के सामने है। दो साल पहले की स्वास्थ्य और चिकित्सा प्रणालियों के साथ-साथ पहले की सुविधाओं और अब की सुविधाओं में बड़ा अंतर है। कोविड की इस जंग में हमने इन सुविधाओं को काफी बढ़ाया और स्थायी कर दिया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि इसलिए हम भविष्य में भी विभिन्न बीमारियों और महामारियों से लड़ने में सक्षम होंगे।





Users Today : 4
Users Yesterday : 9
Users Last 7 days : 38
Users Last 30 days : 265
Users This Month : 148
Users This Year : 2930
Total Users : 64137
Views Today : 6
Views Yesterday : 15
Views Last 7 days : 81
Views Last 30 days : 362
Views This Month : 224
Views This Year : 3539
Total views : 99562
Who's Online : 0


