मुंबई, डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के दंश के बाद सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी से आम जनता के बजट का काम तमाम हो गया है। कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमत में शनिवार से टैक्स मिलाकर ३.९६ रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है, जबकि पाइप से रसोई गैस की कीमत में २.५७ रुपए प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई। मुंबई में शनिवार सुबह से सीएनजी की संशोधित कीमत ६१.५० रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि पाइप गैस की दरें ३६.५० रुपए प्रति यूनिट हुई है। पिछले दो महीनों में सीएनजी दरों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। साथ ही इस साल मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में इसके दाम १० महीने में करीब १४ रुपए बढ़ गए हैं।
एक सीएनजी कार मालिक ने कहा कि सीएनजी, पेट्रोल और डीजल से सस्ता था, लेकिन इस साल १४ रुपए की बढ़ोतरी ने परिवहन पर उसके खर्च को प्रभावित किया है।
काली-पीली टैक्सियों के लिए मुंबई टैक्सीमेन यूनियन के नेता ए. एल. क्वाड्रोस ने कहा कि २०२१ में भारी बढ़ोतरी के कारण कई ड्राइवर भविष्य में इलेक्ट्रिक वैâब पर स्विच करना चाहते हैं। मुंबई रिक्शामेन यूनियन के नेता थंपी कुरियन ने कहा कि इस साल की शुरुआत में की गई किराया वृद्धि सीएनजी की कीमत ५० रुपए प्रति किलोग्राम से कम होने पर आधारित थी, लेकिन अब यह ६० रुपए प्रति किलोग्राम से अधिक हो गई है जिससे ड्राइवरों की कमाई कम हो गई है।
बता दें कि दाम बढ़ोतरी से ड्राइवरों का मुनाफा कम हो गया है और वे किराए में वृद्धि की मांग कर सकते हैं। महानगर गैस लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि मूल्य संशोधन के बाद भी, सीएनजी मुंबई में मौजूदा मूल्य स्तरों पर पेट्रोल और डीजल की तुलना में क्रमश: लगभग ६२% और ३५% सस्ती है। पेट्रोल की कीमत १०९.९८ रुपए और डीजल ९४.१४ रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। ‘इसके अलावा, घरेलू पाइप गैस और घरेलू एलपीजी सिलिंडर की मौजूदा कीमत की तुलना में २७ज्ञ् सस्ता है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 120
Users This Year : 2902
Total Users : 64109
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 83
Views Last 30 days : 379
Views This Month : 159
Views This Year : 3474
Total views : 99497
Who's Online : 0


