Home Maharashtra मुंबई : पतंग पकड़ने के दौरान बच्चे की मौत

मुंबई : पतंग पकड़ने के दौरान बच्चे की मौत

72
0

मुंबई : मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाने की पुरानी परंपरा है, लेकिन पतंग उड़ाने, दूसरे की पतंग काटनेे और फिर उसी कटी पतंग को पकड़ने के दौरान हादसे भी होते हैं। इसी तरह के एक हादसे में कांदिवली में एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे का नाम दुर्वेश जाधव था। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर दुर्वेश अपने अन्य दोस्तों के साथ पतंग उड़ाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान एक कटी पतंग को पकड़ने के लिए दुर्वेश भागा। पतंग गोबर से भरे एक टाकी में जा गिरी। चूंकि ऊपर से गोबर सूखा हुआ था, लेकिन उसके नीचे दलदल जैसा था। इसका अंदाजा दुर्वेश को नहीं हुआ और वह गोबर को सूखा हुआ जानकर उसके ऊपर कूद गया और अंदर चला गया। यह देखकर आसपास के लोग दुर्वेश को बचाने के लिए दौड़े ,लेकिन उस टाकी में कूदने की हिम्मत किसी की नहीं हुई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी परिस्थिति के आगे लाचार नजर आई। इसके बाद फायर ब्रिगेड वालों को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक कोई कुछ नहीं कर पाया। वहीँ पास की बिल्डिंग में काम कर रहे मजदूरों ने क्रेन की मदद से बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। टाकी से निकालकर दुर्वेश को कांदिवली के एक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।