Home Crime मुंबई सहित राज्य के कुछ जिलों में मौसमी चेतावनी

मुंबई सहित राज्य के कुछ जिलों में मौसमी चेतावनी

48
0

मुंबई, मौसम विभाग ने मुंबई और ठाणे सहित राज्य के कुछ जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। आज पालघर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। ‌राज्य के कई तटीय इलाकों में ५० से ६० किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।
वैश्विक ग्लोबल वार्मिंग का असर पर्यावरण और जलवायु पर पड़ रहा है। जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम बिगड़ गया है। ‌सर्दी के महीने में बेमौसम बारिश से लोग हैरान हैं। इस बीच मुंबई प्रादेशिक मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि कोकण, मध्य महाराष्ट्र और उत्तर महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश की संभावना है। पालघर, धुले, नंदुरबार और नासिक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आंधी और बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश का अनुमान है। राज्य के कई जिलों में ३० से ४० किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और हल्की व मध्यम बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में ५० से ६० किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल चल सकती हैं। कल तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। इसी तरह दक्षिण महाराष्ट्र और गोवा के तटीय इलाकों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। लक्षद्वीप और दक्षिण पूर्वी अरब सागर में निर्माण हुए कम दबाव क्षेत्र के परिक्षोभ के कारण यह स्थिति निर्माण हुई है। कर्नाटक और गुजरात में भी बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है।