मुंबई : भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो ट्वीट किया गया है. इस वीडियो में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कहते नजर आ रहे हैं कि मैं फिर आऊंगा…साल 2019 चुनाव से पहले जब देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने विधानसभा सत्र के आखिरी दिन एक कविता पढ़ी थी और कहा था कि ‘मैं फिर आऊंगा’. इसी घटना का वीडियो बीजेपी ने ट्वीट किया है. इससे राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा शुरू हो गई है कि महाराष्ट्र में एक और बड़ा भूचाल आने वाला है, लेकिन बाद में हंगामे के बाद महाराष्ट्र बीजेपी की ओर से ट्वीट डिलीट कर दिया गया.
दिलचस्प बात यह है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में दिल्ली का दौरा किया है. इसके बाद कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरडी का दौरा किया. इसके बाद बीजेपी की ओर से देवेंद्र फडणवीस का ‘मैं फिर आऊंगा’ वाला वीडियो ट्वीट किया गया है. बता दें कि इसके पहले जब महाराष्ट्र में एनसीपी और उद्धव ठाकरे की सरकार थी, तो उस समय भी फडणवीस ने कहा था कि मैं फिर आऊंगा.. उसके बाद फिर से महाराष्ट्र में बीजेपी और शिंदे की सरकार बनी थी. अब फिरबीजेपी के अधिकारिक ट्वीटर पर ट्वीट किया गया है. इसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं.
दो दिन पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली का दौरा किया था. इस यात्रा के दौरान दिल्ली में एक गुप्त बैठक हुई. इस मुलाकात का ब्योरा सामने नहीं आ सका है. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरडी के दौरे पर आये. इसके बाद बीजेपी की ओर से यह ट्वीट किया गया है. तो आखिर बीजेपी इस ट्वीट के जरिए क्या कहना चाहती है? ऐसा सवाल अब उठ रहा है. इस वीडियो पर बीजेपी नेता प्रसाद लाड ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि एक पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और विधायक के रूप में, मुझे निश्चित रूप से खुशी होगी अगर देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनें. प्रसाद लाड ने कहा कि हम उनका स्वागत करेंगे. इस वीडियो को बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया गया है. इसलिए हमें स्वागत करना होगा और खुश रहना होगा.





Users Today : 53
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 396
Users Last 30 days : 885
Users This Month : 343
Users This Year : 9293
Total Users : 70500
Views Today : 65
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 541
Views Last 30 days : 1145
Views This Month : 468
Views This Year : 10505
Total views : 106528
Who's Online : 0


