अमरावती : महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। शिरखेड़ पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम नीलेश मेश्राम, सुधीर रघुपति वानखेड़े और विनोद तुकाराम वानखेड़े है। आरोपियों ने पहले चार दिन तक महिला को खूब शराब पिलाई फिर उसके साथ वहशियाना हरकत कर मौत के घाट उतार दिया।
अमरावती जिले के शिरखेड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले तालेगांव में एक आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी गयी थी। उस समय पुलिस ने इस मामले में नीलेश मेश्राम को गिरफ्तार किया था। पुलिसिया पूछताछ में आरोपी मेश्राम ने बाकी गुनहगारों के भी नाम बताए थे जिसके बाद पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार किया है। महिला ने इस पूरी घटना की शिकायत पुलिस थाने में करने की बात कही थी बस इसी बात से इसी बात से नाराज आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।
क्राइम ब्रांच की मदद से गिरफ्तार हुए आरोपी
स्थानीय पुलिसने इस मामले में क्राइम ब्रांच की मदद लेते हुए फरार चल रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है नीलेश मेश्राम ने बताया था कि बाकी दोनों आरोपियों ने मिलकर महिला की हत्या कर दी थी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ हत्या और गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने फरार चल रहे दोनों आरोपियों को उनके मोबाइल लोकेशन की मदद से गिरफ्तार किया है।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


