मुंबई, बिहार के नवादा में साइबर अपराध की घटनाएं या साइबर गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी कोई नई बात नहीं है। अक्सर देश के अलग-अलग राज्यों की पुलिस यहां से साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जाती रही है। एक बार फिर से मुंबई की पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने नवादा की अकबरपुर पुलिस के सहयोग से अकबरपुर और काशीचक इलाके से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से ३५ एटीएम कार्ड, १ लाख ८० हजार रुपए नकद और अलग-अलग बैंक के १८ चेकबुक और पासबुक जब्त किए गए हैं ।
बता दें कि मुंबई पुलिस ने अकबरपुर के लख्मोहना गांव से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान भी हो चुकी है। वहीं काशीचक के चंडीनोवा से मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों के घर से पुलिस ने तलाशी के दौरान नकदी समेत कई एटीएम कार्ड बरामद किया है। दरअसल गिरफ्तार अपराधियों द्वारा मुंबई के अलग-अलग इलाकों में साइबर अपराध को अंजाम देते हुए पैसों की ठगी की गई। इनके ऊपर ३ करोड़ से ज्यादा की राशि उड़ाने का आरोप है।
ठगी के शिकार लोगों ने मुंबई क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई। यूनीटॉप केमिकल कंपनी मुंबई से १० लाख रुपए ठगने के अलावा कई अन्य लोगों से धोखाधड़ी की गई। गिरफ्तार अपराधियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मुंबई लाकर पुलिस पूछताछ करेगी ।





Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 4
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 80
Views Last 30 days : 364
Views This Month : 176
Views This Year : 3491
Total views : 99514
Who's Online : 0


