Home Crime दिन दहाड़े व्यापारी से 35 लाख की लूट

दिन दहाड़े व्यापारी से 35 लाख की लूट

44
0

मुंबई. समता नगर पुलिस स्टेशन की हद में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर फार्च्यूनर कार को आगे से रोककर कार में रखे संदीप गुज्जर नामक व्यवसाई की 35 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है. लूट के बाद दोनो बाइक सवार एक मालाड की तरफ दूसरा कांदीवली की तरफ फरार हो गया. घटना स्थल पर अपर पुलिस आयुक्त सहित डीसीपी स्क्वाड की टीम मौके पर पहुँच गयी।
कार टाइम्स ऑफ इंडिया ब्रिज के आगे मीरारोड की तरफ बढ़ी 2 बाइक सवार आगे से और 2 बाइक सवार कार के पीछे से आकर कार का एक्सीडेंट हुआ है ऐसा बोलकर कार को रोका. जब व्यापारी संदीप ने कार को रोका तब उनमे से एक सख्स ने संदीप का कॉलर पकड़कर उसे कार से बाहर निकालने लगा। उसी समय वहां मौजूद दूसरा शख्स कार के बीच मे दाहिने हाथ वाले कांच को तोड़कर सीट पर रखे बैग को लेकर वहां से फरार हो गया. व्यापारी ने बताया कि उक्त बैग में 35 लाख रुपये रखे थे.
वारदात के बाद संदीप ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल को दी. समता नगर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँचकर कुछ लोगो को हिरासत में लिया है. जबकि कुछ लोग वहां से भागने में कामयाब हुए है.
जानकारी के मुताबित कार का पीछा करने में और कई लोग शामिल थे. जिसमें कुछ लोग फार्च्यूनर के पीछे दूसरी कार से फॉलो कर रहे थे.