मुम्बई : कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि शिवाजी महाराज ने न्याय, समाज कल्याण और आत्मरक्षा के लिए व्यूह रचना, सैन्य निर्माण, सैन्य का आधुनिकीकरण और 18वीं शताब्दी में सबसे पहली नौसेना बनाने का काम किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पुणे में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि शिवाजी महाराज ने न्याय, समाज कल्याण और आत्मरक्षा के लिए व्यूह रचना, सैन्य निर्माण, सैन्य का आधुनिकीकरण और 18वीं शताब्दी में सबसे पहली नौसेना बनाने का काम किया।
इस दौरान शाह ने महाराष्ट्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम उद्धव ठाकरे की तबीयत ठीक नहीं है। भगवान उन्हें अच्छी सेहत दें। यह बात और है कि जब उनका स्वास्थ्य ठीक था, तब भी जनता पूछती थी कि सरकार कहां है? 2019 में मैंने स्पष्ट रूप से कहा कि सीएम भाजपा से होंगे, लेकिन सत्ता के लिए उन्होंने हिंदुत्व से समझौता किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की अघाड़ी सरकार तीन पहिए वाला ऑटो रिक्शा है जिसके तीनों पहिए अलग-अलग दिशा में हैं और तीनों पहिए पंक्चर हैं ये ऑटो रिक्शा चलती नहीं है सिर्फ धुंआ बाहर निकालती है और प्रदूषण बढ़ाती है।
उन्होंने यूपीए सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उरी और पुलवामा में आतंकवादी हमलों के बाद मोदी सरकार ने 10 दिनों के भीतर सर्जिकल और हवाई हमले किए और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। यह हमारी सरकार की ताकत है। उन्होंने कहा कि आज अंबेडकर की प्रतिमा का भी अनावरण किया गया। कांग्रेस ने अंबेडकर के जीवन में और उनकी मृत्यु के बाद उनका अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। उन्हें भारत रत्न गैर-कांग्रेसी शासन के दौरान ही मिला था। पीएम मोदी सत्ता में आए और संविधान दिवस मनाया, लेकिन कांग्रेस अभी भी इसका बहिष्कार करती है।





Users Today : 2
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 345
Users Last 30 days : 834
Users This Month : 292
Users This Year : 9242
Total Users : 70449
Views Today : 2
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 478
Views Last 30 days : 1082
Views This Month : 405
Views This Year : 10442
Total views : 106465
Who's Online : 0


