Home Crime मुंबई के एक बार में खाना नहीं दिया तो आपा खो बैठा...

मुंबई के एक बार में खाना नहीं दिया तो आपा खो बैठा पुलिसकर्मी, कैशियर को पीटा…

43
0

मुंबई: मुंबई के एक बार में खाना नहीं दिए जाने पर एक पुलिसकर्मी ने आपा खो दिया और कैशियर को पीट डाला। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। अब इसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। देर रात करीब साढ़े बारह बजे हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और बार के मालिक ने यहां वकोला पुलिस थाना में तैनात एपीआई विक्रम पाटिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
बार के मालिक महेश शेट्टी ने दावा किया कि पुलिसकर्मी ने पहले बार कैशियर रामदास पाटिल को फोन करके अपने लिए खाना पहुंचाने को कहा, जिस पर कैशियर ने बताया कि रसोई बंद हो गई है। शेट्टी ने कहा कि कुछ देर बाद एपीआई बार में घुस आया, जो वकोला पुलिस थाना के निकट ही है। उन्होंने बताया कि इसके बाद एपीआई ने कैशियर को कथित तौर पर अपशब्द कहे और उससे मारपीट शुरू कर दी।