मुंबई : महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों को लेकर एक अहम फैसला किया है। अब पहली कक्षा से लेकर आठवीं तक के स्कूलों को 31 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। बच्चों के ऑफलाइन स्कूल भले ही बंद कर दिए गए हों लेकिन ऑनलाइन पढ़ाई शुरु रहेगी। वहीं मुंबई में भी बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। यह बंद पहली से लेकर नौवीं क्लास तक और ग्यारहवीं के छात्रों के लिए किया गया है। जबकि 10वीं और 12वीं के छात्रों की ऑफलाइन पढ़ाई चलती रहेगी।
महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 11,877 नए मामले सामने आए जो एक दिन पहले आए मामलों से 2,707 अधिक हैं और साथ ही ओमीक्रोन के 50 मामले आए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि महाराष्ट्र में नौ मरीजों की भी मौत हुई। संक्रमण के 11,877 मामलों में से 7,792 मामले मुंबई से सामने आए। बहरहाल, मुंबई महानगरपालिका के अनुसार, संक्रमण के 8,063 नए मामले आए। शनिवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 9,170 नए मामले आए थे। राज्य में आए ओमीक्रोन के 50 मामलों में से 36 पुणे महानगरपालिका इलाकों, आठ पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका, दो-दो मामले पुणे ग्रामीण और सांगली तथा एक-एक मामला मुंबई और ठाणे से सामने आया।




Users Today : 54
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 397
Users Last 30 days : 886
Users This Month : 344
Users This Year : 9294
Total Users : 70501
Views Today : 68
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 544
Views Last 30 days : 1148
Views This Month : 471
Views This Year : 10508
Total views : 106531
Who's Online : 1


