मुंबई : कोरोना के मामले में मुंबई से थोड़ी राहत देने वाले खबर सामने आई है. महानगर में लगातार चौथे दिन कोरोना के नए मामलों में कमी आई है. मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11,647 नए मामले दर्ज हुए हैं जबकि दो लोगों को इस दौरान कोरोना संक्रमण के कारण जान गंवानी पड़ी है.मुंबई में इस समय कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 100,523 है जबकि कोरोना पॉजिटिविटी रेट 18.75% है. चार दिन पहले यहां कोरोना पॉजिटिविटी रेट 30% था. शहर में पिछले 24 घंटों में 62,097 टेस्ट हुए हैं.
देश की बात करें तो भारत में पिछले 24 घंटे में 1,68,063 नए कोविड केस दर्ज किए गए हैं. देश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 35,875,790 पहुंच गई है. वहीं, एक्टिव मरीजों की बात करें तो उनकी संख्या 8 लाख पार हो गई है. अभी 821,446 सक्रिय मरीज हैं, जिनका कोरोना इलाज चल रहा है. पिछले 24 घंटे में 69,959 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. अब तक कुल 34,570,131 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं.





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


