Home Crime पैदल घर जा रहे व्यक्ति पर चढ़ा वाहन, मौत

पैदल घर जा रहे व्यक्ति पर चढ़ा वाहन, मौत

63
0

मुंबई : मुंबई के घाटकोपर इलाके में 45 वर्षीय एक व्यक्ति पर किसी ने वाहन चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। तिलक नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि घटना रविवार रात को प्रमोद महाजन गार्डन के पास हुई। अधिकारी ने बताया कि मृतक अशोक लोढ़े पैदल घर जा रहा था, जब एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि लोढ़े को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत अवस्था में लाया गया घोषित कर दिया। अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।