मुंबई: साइबर क्राइम या साइबर आतंकवाद के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब महाराष्ट्र पूरे देश मे ऐसा पहला राज्य बनने जा रहा है जो अलग अलग साइबर सेल के लिए एक पूरी नोडल एजेंसी का प्रोजेक्ट ले कर आ रहा है. साइबर सिक्योरिटी नाम के प्रोजेक्ट के लिए 1000 करोड़ का बजट रखा गया है और मुंबई के पास महापे में करीब 1 लाख स्क्वायर फुट की बिल्डिंग भी ले ली गई है.
आपको बता दें कि 12 अक्टूबर 2020 को जब अचानक से मुंबई और इसके आसपास की बिजली गुल हो गई थी. उसकी वजह एक साइबर अटैक ही था. जिसका पता कई महीने की जांच के बाद पता चला था. इन्वेस्टिगेशन में पता चला था कि महाट्रांसको के सर्वर पर 13 ट्रॉजन हौरसेस थे. ये एक तरह का साइबर अटैक था. महाराष्ट्र सरकार के लिए ये एक बड़ा झटका था.





Users Today : 0
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 84
Users Last 30 days : 285
Users This Month : 36
Users This Year : 2818
Total Users : 64025
Views Today :
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 97
Views Last 30 days : 383
Views This Month : 42
Views This Year : 3357
Total views : 99380
Who's Online : 0


