Home Crime देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 2000 की नकली नोटों का मिला...

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 2000 की नकली नोटों का मिला जखीरा, पुलिस ने सात को किया गिरफ्तार

28
0

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बुधवार को नकली नोटों का जखीरा मिला है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने सात करोड़ कीमत की नकली नोट बरामद की है। बरामद की गई सभी नोटें 2000 की है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को कोर्ट ने 31 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
डीसीपी संगराम निशानदार ने कहा कि क्राइम ब्रांच ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी महीने के शुरुआत में यूपी के गाजियाबाद में नकली नोट बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश हुआ था। पुलिस के अनुसार, आरोपी नगर कोतवाली क्षेत्र के इस्लामनगर से नकली नोटों का धंधा चला रहे थे। इनके कब्जे से 6.59 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए गए थे। इनमें 100 से लेकर 2000 के नोट शामिल थे।