Home Crime NCP नेता नवाब मलिक के घर पहुंची ED

NCP नेता नवाब मलिक के घर पहुंची ED

168
0

मुंबई: महाराष्ट्र के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता नवाब मलिक से प्रवर्तन निदेशालय द्वारा आज पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार ईडी के अधिकारी सुबह करीब 6 बजे नवाब मलिक के आवास पर पहुंचे. जहां पर उनसे करीब एक घंटे तक पूछताछ की गई.

घर में पूछताछ करने के बाद करीब साढ़े सात बजे अधिकारी नवाब मलिक को अपने साथ ईडी कार्यालय ले गए. सुबह 8:30 बजे से उनसे ईडी कार्यालय में पूछताछ की जा रही है.