मुंबई, पुलिस ने एक ऐसे ठगों के गिरोह का पर्दाफ़ाश किया है, जिसने भारत में ही नही बल्कि पूरे विश्व में हज़ारों लोगों को क्रिप्टोकरंसी में निवेश करवाने के नाम पर 200 करोड़ रुपये से ज़्यादा का चूना लगाया है. दरअसल मुंबई के माटुंगा पुलिस को एक म्यूज़िक टीचर ने शिकायत दी थी. उसे क्रिप्टोकरंसी में निवेश करने के नाम पर ठगा गया और उसको आरोपियों ने 2.43 लाख रुपये का चूना लगा दिया. इस मामले में माटुंगा पुलिस ने कर्नाटक के एक 31 वर्षीय शख़्स को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम मोहम्मद जाबिर है. आरोप है कि इसने लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है.
माटुंगा इलाक़े में रहने वाले म्यूज़िक टीचर की शिकायत के बाद पुलिस ने अक्टूबर में जांच शुरू की थी. महीनों की जांच के बाद, उन्होंने कर्नाटक के बेंगलुरु में रहने वाले जाबिर का पता लगाया और 18 फरवरी को उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को उसके पास दो बैंक खाते, दो डेबिट कार्ड, पासबुक और एक मोबाइल फोन मिला है. माटुंगा पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दीपक चव्हाण ने बताया की बैंक खातों में से एक के स्टेटमेंट से पता चला है कि उसने अक्टूबर और फरवरी के बीच बिटकॉइन में निवेश करने के लिए लोगों को धोखा देकर 200 करोड़ रुपये कमाए, जाँच में यह भी पता चला की यह गैंग जुलाई से सक्रिय है.





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


