मुंबई: पुलिस ने बृहस्पतिवार को आदेश जारी कर शहर में आठ मार्च तक रैली और विरोध-प्रदर्शन के लिए पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी। पुलिस उपायुक्त (अभियान) द्वारा जारी निषेध आदेश में कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राकांपा नेता नवाब मलिक को गिरफ्तार किए जाने को लेकर राजनीतिक दलों द्वारा विरोध और समर्थन में धरना-प्रदर्शन आयोजित करने की संभावना को देखते हुए यह रोक लगाई गई है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा धन शोधन के एक मामले में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और राज्य के कई अन्य मंत्रियों ने बृहस्पतिवार को धरना दिया। राज्य सचिवालय मंत्रालय के नजदीक लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरना स्थल पर सबसे पहले पवार ही पहुंचे।
राज्य के गृह मंत्री दिलीप वाल्से पाटिल, स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट, जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल, आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल, राहत एवं पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार, गृह राज्य मंत्री सतेज पाटिल और पर्यटन राज्य मंत्री अदिति तटकरे भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सांसद सुप्रिया सुले और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर भी इस दौरान मौजूद रहीं। थोराट ने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि केन्द्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को खामोश करने के लिए किया जा रहा है।
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है और देश के इतिहास का एक काला अध्याय है।’’ राकांपा की राज्य इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने कहा कि मलिक के खिलाफ लगे आरोप ‘‘बेबुनियाद’’ हैं। उन्होंने कहा कि मलिक आतंकवाद से संबंध के उन पर लगे सभी आरोपों का जवाब अदालत में देंगे। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ‘‘महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को सत्ता से बाहर करने का प्रयास’’ अभी तक सफल नहीं हुआ है। ‘‘ मंत्रिमंडल सदस्य के खिलाफ कार्रवाई इसी का हिस्सा है।’’





Users Today : 5
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 121
Users Last 30 days : 718
Users This Month : 239
Users This Year : 11260
Total Users : 72467
Views Today : 5
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 142
Views Last 30 days : 869
Views This Month : 302
Views This Year : 12935
Total views : 108958
Who's Online : 0


