Home Crime सेप्टिक टैंक में विस्फोट होने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, दो...

सेप्टिक टैंक में विस्फोट होने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, दो अन्य घायल

102
0

भिवंडी, कस्बे में एक सार्वजनिक शौचालय के सेप्टिक टैंक में विस्फोट हो गया। हादसे में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह के समय चौहान कॉलोनी इलाके में हुई।
भिवंडी निजामपुर नगर निगम के दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और विस्फोट के बाद मलबे में फंसे हुए दो लोगों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मृतक बुजुर्ग की पहचान इब्राहिम शेख के रूप में हुई। फायर ब्रिगेड के अनुसार विस्फोट की वजह से शौचालय का कक्ष भी ढह गया। ऐसे कक्ष में अत्यधिक गैस के कारण हुआ।
वहीं, स्थानीय लोगों ने नगर निकाय को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना था कि शौचालय का रखरखाव सही तरीके से नहीं किया जा रहा था। उन्होंने मृतक और घालय युवकों के ले मुआवजे की मांग की।