Home Crime महाराष्ट्र के पुलिस अधिकारियों को अब साल में मिलेंगे 20 CL

महाराष्ट्र के पुलिस अधिकारियों को अब साल में मिलेंगे 20 CL

27
0

मुंबई: महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने होली से पहले प्रदेश के पुलिस अधिकारियों को बड़ा तोहफा द‍िया है। महाराष्‍ट्र सरकार ने पुल‍िस अध‍िकार‍ियों के आकस्मिक अवकाश की संख्या (एक साल में) 12 से बढ़ाकर 20 करने का फैसला किया है। गृह राज्य मंत्री शंभूराज देसाई ने मंगलवार को विधान परिषद को यह जानकारी दी।
राज्य सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि किसी पुलिस अधिकारी की साप्ताहिक छुट्टी से एक दिन पहले उसे रात्रि ड्यूटी नहीं दी जाएगी। सीएल की संख्या बढ़ाने का यह निर्णय उन पुलिस कर्मियों को कुछ आराम देने के लिए लिया गया है जिनकी ड्यूटी के घंटे लंबे और व्यस्त होते हैं। मंत्री ने कहा क‍ि महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस अधिकारियों के आकस्मिक अवकाश की संख्या को 12 दिन से बढ़ाकर 20 दिन करने का निर्णय लिया है।