Home Country ऑनलाइन ठगी के शिकार छह पीड़ितों के साइबर सेल ने वापस कराए...

ऑनलाइन ठगी के शिकार छह पीड़ितों के साइबर सेल ने वापस कराए 2.62 लाख रुपये

33
0

मुरादाबाद : जिले के थाना साइबर सेल पुलिस ने गुरुवार और शुक्रवार को ऑनलाइन (Online) ठगी के शिकार हुए छह पीड़ितों के 2,62,261 रुपये वापस कराये। थाना साइबर क्राइम प्रभारी ने बताया कि रईस अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी करूला जाहिद नगर थाना कटघर, मुरादाबाद ने क्रेडिट कार्ड बन्द कराने के लिए गूगल से कस्टमर केयर नंबर सर्च कर अज्ञात व्यक्ति से वार्ता की थी। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी लेकर एक बार में 99,500 रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में साइबर पुलिस ने 17 मार्च को 99,500 वापस कराये गये। इसी तरह ठगी के शिकार नरेश चन्द्र गुप्ता निवासी आशियाना कॉलोनी थाना सिविल लाइन्स से ठगे गए 91,270 रुपये, राजवीर सिंह पुत्र केहर सिंह निवासी विकास नगर थाना मझोला के आधार कार्ड के बायोमैट्रिक से एईपीएस के माध्यम से पांच बार में एसबीआई बैंक से निकाले गए 50 हजार में से तीस हजार रुपये वापस कराए।
साइबर पुलिस ने इसी तरह प्रेमपाल सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी प्रकाश नगर लाइनपर थाना मझोला के ठगे गए 37,237 रुपये में से 23,305, रोहित ठाकुर पुत्र हरिराज सिंह निवासी गोविन्द नगर थाना कटघर जनपद मुरादाबाद के 9,600 रुपये और लाल बाबू तिवारी निवासी रेलवे कॉलोनी हरथला थाना सिविल लाइन्स के ठगे गए 8,800 रुपये वापस कराये गये।