मुंबई। महाविकास आघाड़ी का एक भी विधायक फूटने वाला नहीं है, अगर कोई फूटेंगे तो दोबारा विधानसभा में दिखाई नहीं देंगे। यह चेतावनी शनिवार को आघाड़ी के नाराज विधायकों को राकांपा प्रदेशाध्यक्ष और मंत्री जयंत पाटिल ने दी। पाटिल ने कहा कि मविआ के साथ धोखा करने वाले विधायकों को जनता माफ़ नहीं करेगी।दोबारा चुनाव में अगर उम्मीदवार बनकर वोट मांगने जाएंगे तो जनता दरवाजे पर खड़ा भी नहीं करेगी।
पाटिल ने आगे कहा कि बजट में वित्त मंत्री अजित पवार ने सरकार के विधायकों को ही नहीं, भाजपा विधायकों को भी बड़ा फंड दिया है जिससे वे संतुष्ट है। जयंत पाटिल ने दावा किया कि भाजपा विधायक हमें बताते हैं कि उन्हें फडणवीस सरकार के कार्यकाल में भी ऐसा फंड नहीं मिला था।
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारी जीत से उत्साहित केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे-पाटिल के बयान, कि सत्ताधारी के नाराज करीब 25 विधायक हमारे संपर्क में हैं और भाजपा में शामिल होना चाहते हैं, से सियासत गर्म हो गई है। दानवे के इस बयान पर जयंत पाटिल ने नाराज विधायकों को चेतावनी दी।
शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि दानवे पाटील भांग नहीं पीते हैं लेकिन यह दावा उन्होंने नशे में किया था। भाजपा जनता के बीच केवल भ्रम फ़ैलाने का काम कर रही है। दानवे के संपर्क में 25 नहीं बल्कि 175 विधायक हैं। अगर संपर्क में हैं तो भाजपा को सरकार बनाने का दावा करना चाहिए। कल मैं यह भी कहूंगा कि भाजपा के 50 विधायक (Legislator) हमारे संपर्क में हैं तो क्या भाजपा इस पर विश्वास करेगी।





Users Today : 4
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 120
Users This Year : 2902
Total Users : 64109
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 83
Views Last 30 days : 379
Views This Month : 159
Views This Year : 3474
Total views : 99497
Who's Online : 0


