Home Crime नागपुर में वकील के परिसरों पर ईडी का छापा

नागपुर में वकील के परिसरों पर ईडी का छापा

183
0

मुंबई: महाराष्ट्र के नागपुर में आज ईडी एक वकील के परिसरों पर छापे मार रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस वकील ने वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ बीते कुछ वर्षों में कई याचिकाएं दायर की थीं।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम नागपुर के वकील सतीश उके के पार्वती नगर इलाके में स्थित मकान पर सुबह छह बजे पहुंची। टीम केंद्रीय रिजर्व पुलिस (CRPF) के जवानों के साथ कड़ी सुरक्षा में पहुंची।