Home Business राउत के खिलाफ ED कार्रवाई पर आदित्य ठाकरे बोले- यह राजनीतिक प्रतिशोध...

राउत के खिलाफ ED कार्रवाई पर आदित्य ठाकरे बोले- यह राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा है, लोकतांत्रिक नहीं

26
0

पुणे : प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत की संपत्ति कुर्क कर ली है। इस बारे में महाराष्ट्र सरकार में पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ED की कार्रवाई को लोकतांत्रिक नहीं है बल्कि राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा बताया है। आदित्य ने कहा कि जो कुछ भी हो रहा है उसमें बदला साफ नजर आ रहा है। यह साफ तौर पर राजनीतिक उद्देश्य से की गई है। ऐसा प्रतिशोध की राजनीति के कारण हो रहा है। हमारे देश में जो कुछ भी हो रहा है, यह निश्चित तौर पर लोकतांत्रिक व राजनीतिक माहौल नहीं बल्कि दबाव की राजनीति की स्थिति है।
उन्होंने कहा, शिवसेना बीजेपी के साथ नहीं गई, इसलिए ये हरकतें जारी हैं, बार-बार आरोप लगाया जा रहा है। लेकिन अगर ऐसी धमकियां आने लगे तो क्या देश में कोई लोकतंत्र बचा है? इस पर विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, मतदाताओं को खुली धमकियों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए हमें इस बारे में गंभीरता से सोचने की जरूरत है। बता दें कि ED ने आज संजय राउत, उनकी पत्नी और सहयोगियों पर धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की है। ED ने जारी किए अपने बयान में कहा कि, ED ने संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत के दादर फ्लैट गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व निदेशक प्रवीण राउत की जमीन के रूप में कुल 11.15 करोड़ रुपये की संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया। इसी के साथ अलीबाग़ में छह प्लाट भी जब्त किए हैं।