Home Crime वसूली मामला: गवाह नहीं कर सके आरोपियों की पहचान

वसूली मामला: गवाह नहीं कर सके आरोपियों की पहचान

22
0

मुंबई : आंगड़िया वसूली मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की मुंबई क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट ने तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक हजार से ज्यादा पन्नों वाली चार्जशीट दाखिल किया है। इन तीनों पुलिसकर्मियों के नाम ओम वंगाटे, नितिन कदम और समाधान जामदाडे है।यही नहीं इस मामले में गवाहों की पहचान परेड भी कराई गई, लेकिन कोई भी गवाह इन तीनों पुलिस अधिकारियों की पहचान नहीं कर पाया। साथ ही आंगड़िया व्यापारियों के जवाब मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराये गये हैं। इसमें सीसीटीवी फुटेज समेत कई सबूत भी शामिल हैं। तो वहीं निलंबित पुलिस उपायुक्त सौरभ त्रिपाठी अभी भी लापता है। बताया जा रहा है की इस चार्जशीट में आंगड़िया कारोबारी और पुलिसकर्मियों सहित करीब 70 लोगों के बयान दर्ज हैं। IPS सौरभ त्रिपाठी पर आंगड़िया कारोबारियों से हप्ता मांगने का आरोप है। जबकि मुंबई क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट ने अभी तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि आईपीएस सौरभ त्रिपाठी पर आंगड़िया व्यापारियों ने आरोप लगाते हुए यह शिकायत दर्ज कराई थी कि ज़ोन-2 के डीसीपी सौरभ त्रिपाठी हर महीने 10 लाख रुपये हप्ता के रूप में मांग रहे थे। दर्ज की गई शिकायत में कहा गया था कि, त्रिपाठी ने दिसंबर में कई बार आयकर विभाग की धमकी देकर आंगड़िया व्यापारियों से कथित तौर पर धन की वसूली की थी।