मुंबई: महाराष्ट्र में बिजली संकट गहरा गया है। राज्य के ऊर्जा मंत्री डॉ. नितिन राउत का कहना है कि अडानी और जेएसडब्ल्यू ने जो तय बिजली सप्लाई थी, वो हमें नहीं दी, हमने उन्हें नोटिस भेजा है। जेएसडब्ल्यू से 300 मेगावॉट बिजली हमें मिलना है लेकिन वो हमें नहीं मिल रहा है। उन्होंने माना कि राज्य में लोडशेडिंग कुछ हिस्सों में शुरू है, क्योंकि राज्य 1400 से 1500 मेगावाट बिजली की कमी से जूझ रहा है। लोडशेडिंग उन इलाकों में ज्यादा किया जा रहा है, जहां से बिजली के बिलों का बकाया राशि ज्यादा है। राज्य के ऊर्जा मंत्री डॉ. नितिन राउत का कहना है कि लोडशेडिंग कब तक चलेगी, इस बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता। ऊर्जा मंत्री राउत ने आम लोगों से सावधानी से बिजली का उपयोग करते हुए सहयोग की अपील की है।
महाराष्ट्र में बिजली संकट को लेकर डॉ. राउत ने बताया कि कल हमारे पास कोयला भी आया है। हर रोज़ 1 लाख 38 हज़ार मैट्रिक टन कोयले की जरूरत महाराष्ट्र को है। कल 1 लाख 37 हज़ार मैट्रिक टन मिला है। टाटा से हमने 180 मेगा वॉट बिजली की मांग की है। अडानी से हमने बैठक कर जो बिजली कम दे रहे हैं, वो देने कहा। चार पांच घंटों के बाद 1300 मेगा वॉट बिजली जो कम मिल रही है वो मिलने लगेगी। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर महाराष्ट्र में बारिश हुई है। इसकी वजह से बिजली की मांग कम हुई है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 346
Users Last 30 days : 835
Users This Month : 293
Users This Year : 9243
Total Users : 70450
Views Today : 3
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 479
Views Last 30 days : 1083
Views This Month : 406
Views This Year : 10443
Total views : 106466
Who's Online : 1


