मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे भगवान श्रीराम का दर्शन करने के लिए अयोध्या जाने की घोषणा है. राज ठाकरे के इस घोषणा के बाद महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बवाल मचा हुआ है. यूपी कैसरगंज लोकसभा से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने जहाँ लगातार मनसे प्रमुख राज ठाकरे दौरे का विरोध कर रहे है वही दूसरी तरफ मुंबई में रहने वाले बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विरोध करते हुए राज ठाकरे के समर्थन में आंदोलन किया।रविवार को साकीनाका मेट्रो स्टेशन के नीचे करीब 100 से डेढ़ सौ उत्तर भारतीय समाज केलोग इकट्ठा हुए जहाँ उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आंदोलन किया।लेकिन स्थानीय पुलिस ने इकट्ठा हुए सभी उत्तर भारतीयों में से सिर्फ पांच से छह लोगो को आंदोलन करने की अनुमति दी.राज ठाकरे के समर्थन में उतरे उत्तर भारतीयों का कहना था कि भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राज ठाकरे के दौरे का विरोध नहीं करना चाहिए।राज ठाकरे का विरोध कर भाजपा सांसद ने मुंबई में रहने वाले लाखों की संख्या में उत्तर भारतीयों को परेशानी में डाल दिया है.स्थानीय समाजसेवी गोविन्द पांडेय के नेतृत्व में आंदोलन करने वाले उत्तर भारतीयों ने बृजभूषण शरण पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 14 साल पहले जब मनसे ने उत्तर भारतीयों के खिलाफ मोर्चा खोला था उस समय वे कहां थे अब जब उत्तर भारतीय शांति से मुंबई में रह रहा है तो उसकी शांति में भंग डालने का काम वे कर रहे है जिसका हम निषेध करते है. प्रदर्शनकारी बृजभूषण सिंह की फोटो पर चप्पल पहनाने जा रहे थे कि पुलिस ने उन्हें रोक दिया।





Users Today : 16
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 360
Users Last 30 days : 922
Users This Month : 288
Users This Year : 9238
Total Users : 70445
Views Today : 26
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 494
Views Last 30 days : 1188
Views This Month : 400
Views This Year : 10437
Total views : 106460
Who's Online : 0


