Home Crime २,००० से भी अधिक लोगों को उनके परिवार से मिलानेवाले पुलिस की...

२,००० से भी अधिक लोगों को उनके परिवार से मिलानेवाले पुलिस की सराहना

63
0

मुंबई, किसी भी वस्तु के मिलने की खुशी उसे ही होती है, जिसकी वस्तु गायब हुई होती है। ऐसे ही खुशी भायंदर के रहनेवाले एक यादव परिवार को हुई है, जिसका खोया हुआ २५ वर्षीय इंजीनियर बेटा पुलिस की मदद से उसे मिला। पुलिस की इस मदद के लिए यादव परिवार ने पुलिस की सराहना करते हुए उसे धन्यवाद दिया है। जानकारी के अनुसार डेटा नेटवर्विंâग वंâपनी ट्रस्टली में २५ वर्षीय मुकेश यादव इंजीनियर का काम करते थे। उन्हें विद्याविहार के सोमैया कॉलेज में काम करने के लिए भेजा गया। मोबाइल व्हॉट्सऐप के माध्यम से कर्मचारियों को सूचना देने का काम किया जाता था। कार्यालय से जाने के बाद मुकेश के मोबाइल पर मैसेज दिया गया, लेकिन वहां से कोई रिस्पांस नहीं आया। बार-बार फोन किए गए, घंटी बजती रही पर कोई जवाब नहीं। थक-हार कर मुकेश के परिजनों को सूचित किया गया, उन लोगों ने २७ मई को उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बीच किसी ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर को भी ट्वीट कर दिया। यादव के ढूंढ़ने का काम राजेश पांडेय को सौंपा गया। उन्होंने अपने सभी ग्रुप में जानकारी दी। कहीं से कोई रिस्पांस नहीं, फिर उन्होंने उसका मोबाइल नंबर लेकर उस पर ट्रेस करना शुरू किया। कुर्ला रेलवे स्टेशन का पता चला। वहां पहुंचकर जब उसको ढूंढ़ा गया तो वह वहां बेहोश पड़ा था, उसे मीरा रोड के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत में सुधार हो रहा है। बता दें कि पांडे २०११ से मुंबई पुलिस के मिसिंग पर्सन में काम कर रहे हैं। अब तक २,००० से भी अधिक लोगों को उनके परिवार से मिलानेवाले पांडेय की देश-विदेश सब जगह प्रशंसा हो चुकी है।