मुंबई, मिनटों में लोन देनेवाले ऐप के झांसे में आकर लोग बर्बाद हो रहे हैं। ऐपवालों की प्रताड़ना से तंग आकर कई लोगों ने आत्महत्याएं कर ली हैं। हालांकि अपराधी रिकवरी करने के लिए कर्जदारों को अब नए तरीके से पंâसा रहे हैं। सायबर जालसाज जबरन पीड़ित के खाते में पैसे डालकर ब्याज सहित दो गुनी रकम जमा करने की धमकी दे रहे हैं। कर्ज की रकम जमा नहीं करने पर दुष्कर्म के जाल में फंसाने काम कर रहे हैं, जिससे कर्जदार को दोगनी मार पड़ रही है।
दरअसल मुंबई में रहनेवाले एक ३९ वर्षीय पीड़ित ने मेघवा़ड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि ऑनलाइन ऐप से उसने कर्ज लिया था। कर्ज की रकम उसने ब्याज सहित जमा कर दी थी लेकिन जालसाज उसके खाते में जबरदस्ती पैसे भेज दिए और ब्याज सहित दोगुनी रकम जमा करने की धमकी दे रहे हैं। पैसे नहीं देने पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने की झूठी शिकायत पुलिस में करने की धमकी दे रहे हैं। सायबर जालसाजों ने पीड़ित के खाते में करीब दो से तीन बार पैसे डाले और दोगुनी रकम के साथ वापस लिए। लेकिन अब वे उसे दुष्कर्म के आरोप में पंâसाने की चाल चल रहे हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान अचानक ऐसे ऐप काफी एक्टिव हो गए हैं। महामारी में बहुत से लोगों की नौकरियां चली गईं। रोज कमाने-खाने वाले करोड़ों लोगों के पास कोई काम नहीं रहा। ऐसे लोगों के लिए ये ऐप सहारा बनकर आए लेकिन ये `साधु’ के वेश में `शैतान’ की भूमिका निभा रहे हैं।
यह पूरा एक रैकेट है, जिसमें चीन, इंडोनेशिया तक के नागरिक शामिल हैं और कई छापों में ऐसे लोग पकड़े भी गए हैं। इनमें ज्यादा अनधिकृत लोग लगे हैं, जिन्हें रिजर्व बैंक जैसे नियामक से लोन देने का अधिकार नहीं मिला है, इसके बावजूद वे खुलेआम मिनटों में लोन का ऑफर देकर लोगों को फंसा रहे हैं।
राज्य सायबर सेल के मुताबिक जनवरी से अप्रैल महीने में सायबर धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग की करीब २,४४१ शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिसमें करीब ३५० मामलों का खुलासा हुआ है। ३३५ सायबर अपराधियों को गिरफ्तार भी किया गया है।





Users Today : 16
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 360
Users Last 30 days : 922
Users This Month : 288
Users This Year : 9238
Total Users : 70445
Views Today : 26
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 494
Views Last 30 days : 1188
Views This Month : 400
Views This Year : 10437
Total views : 106460
Who's Online : 0


