Home Maharashtra क्या बीजेपी और शिवसेना फिर साथ आएंगे, मुख्यमंत्री पद पर क्या समझौता...

क्या बीजेपी और शिवसेना फिर साथ आएंगे, मुख्यमंत्री पद पर क्या समझौता हो पाएगा?

34
0

मुंबई। महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी में उठापटक के बीच बीजेपी और शिवसेना के बीच दोबारा गठबंधन की अटकलें तेज हो गई हैं. बीजेपी सूत्रों ने संकेत दिया है कि दोनों पक्षों के बीच कुछ वक्त से बातचीत चल रही है. खबरें यह भी हैं कि दोनों दलों के बीच ऐसी डील हो सकती है, जिसके तहत उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने रहेंगे और देवेंद्र फडणवीस को कैबिनेट मंत्री के तौर पर दिल्ली भेजा जा सकता है. हालांकि फडणवीस ने ऐसे किसी कदम से इनकार किया है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि वे महाराष्ट्र की राजनीति में ही सक्रिय रहेंगे. खबरों में कहा गया है कि डील के तहत उद्धव मुख्यमंत्री रहेंगे, वहीं बीजेपी से दो उप मुख्यमंत्री होंगे. हालांकि बीजेपी सूत्रों का कहना है कि ऐसे किसी फार्मूले पर सहमत होने का सवाल ही नहीं उठता. फडणवीस को दोबारा मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए. पार्टी नेतृत्व इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगा, क्योंकि बीजेपी की विधानसभा में सीटें शिवसेना के मुकाबले दोगुना हैं.हालांकि शिवसेना मुख्यमंत्री पद बीजेपी को दोबारा देने पर राजी होगी, ऐसा होना मुश्%