मुंबई, सांगली जिले में एक डॉक्टर परिवार के नौ लोगों की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। ऐसी ही एक घटना मुंबई के कांदिवली क्षेत्र में घटी है। बुधवार की देर रात एक अस्पताल में १७ वर्षीया लड़की और उसके पारिवारिक ड्राइवर ने बड़ी बहन और मां की कथित तौर पर कोयता से हत्या कर दी और कई वर्षों से बंद अस्पताल में खुदकुशी कर ली। स्थानीय लोगों के मुताबिक आधी रात को बंद अस्पताल भी क्रंदन से कराह उठा था। दलवी परिवार के सदस्यों की चीख से लोगों का दिल दहल गया। हालांकि हत्या और आत्महत्या के पीछे का मकसद लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद को बताया जा रहा है। घटना राधाभाई दलवी अस्पताल में रात करीब ११ बजकर २२ मिनट पर सामने आई, जो कई सालों से बंद है।
जोन-११ के डीसीपी विशाल ठाकुर ने बताया कि हमें कंट्रोल रूम से फोन आया कि कोयते के साथ एक व्यक्ति अस्पताल में घूम रहा है। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो अस्पताल के दरवाजे पर ताला लगा था, जिसे हथौड़े से तोड़ा गया। इसके बाद भीतर घुसते ही ड्राइवर और छोटी बेटी के शव पहली मंजिल पर एक बंद कमरे के अंदर पाए गए। दूसरी मंजिल पर मां और बड़ी बेटी के शव खून से लथपथ मिले। पुलिस को ड्राइवर की जेब से चार सुसाइड नोट मिले हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक ड्रावइर१० साल से अधिक समय से इस परिवार के साथ रहता था। मां का कथित रूप से चाल-चलन ठीक नहीं था। इसकी जानकारी ड्राइवर और उसकी १७ वर्षीया बेटी को थी। ड्राइवर घर मालकिन को बेटी मानता था, जिससे आए दिन घर में विवाद होता था। इससे नाराज होकर मां और बड़ी बेटी की हत्या कर दी। बाद में ड्राइवर और छोटी बेटी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि छोटी बेटी ने ड्राइवर के साथ मिलकर अपनी मां और बहन की हत्या की साजिश रची थी।





Users Today : 6
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 90
Users Last 30 days : 291
Users This Month : 42
Users This Year : 2824
Total Users : 64031
Views Today : 7
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 104
Views Last 30 days : 390
Views This Month : 49
Views This Year : 3364
Total views : 99387
Who's Online : 0


