मुंबई, करीब १४ साल पहले सीएसएमटी से कल्याण तक पांचवीं-छठी लाइन रेल परियोजना की कल्पना हुई थी। लेकिन अभी भी कुर्ला से सीएसएमटी के बीच मामला अटका हुआ है। खैर, खुशी की बात यह है कि अब कुर्ला से परेल के बीच पांचवीं-छठी लाइन के लिए अगले ६ महीनों में भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो जाएगा। इस परियोजना के अगले चरण में ट्रैक बिछाने का काम शुरू हो जाएगा, ऐसी जानकारी मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी ने दी।
सूत्रों के अनुसार भूमि अधिग्रहण का काम अभी चल ही रहा है लेकिन परियोजना से जुड़े तकनीकी काम शुरू हो चुके हैं। मध्य रेलवे के पास जहां भी जमीन उपलब्ध है, वहां इंप्रâास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। कुर्ला स्टेशन पर इस परियोजना से जुड़ा काम तेजी से चल रहा है जहां हार्बर लाइन को एलिवेटेड किया जाएगा। इस स्टेशन पर मौजूदा हार्बर लाइन को पांचवीं-छठी लाइन में तब्दील कर दिया जाएगा। इसी तरह वडाला से तिलकनगर के बीच भी तेजी से काम चल रहा है और यहां भी ट्रैक को एलिवेटेड किया जाएगा। यह पूरा काम परेल से कुर्ला के बीच पांचवीं-छठी लाइन का हिस्सा है।
कुर्ला से परेल के बीच तो काम की शुरुआत हो चुकी है लेकिन परेल से सीएसएमटी के बीच पांचवीं-छठी लाइन के लिए राज्य सरकार से बातचीत का दौर जारी है। इस चरण के काम के लिए राज्य सरकार से अनुमति का इंतजार है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना के लिए हाई लेवल कमिटी का गठन किया गया था। इस कमिटी में रेलवे, राज्य सरकार और योजना से जुड़े सभी संगठनों के नौकरशाह शामिल हैं। कमिटी का काम यह तय करना है कि परेल से सीएसएमटी तक पांचवीं-छठी लाइन को वैâसे लाया जाए। इस कमिटी द्वारा यह भी सुझाव दिया गया था कि हार्बर लाइन को पी डिमेलो रोड की ओर शिफ्ट कर दिया जाए।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


