मुंबई, विधिमंडल अधिवेशन और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार ने कल पत्रकार परिषद लेकर ‘ईडी’ (एकनाथ-देवेंद्र) सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने ज्वलंत सवाल करते हुए कहा कि राज्य में बहुमत की सरकार होते हुए भी राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार क्यों नहीं हो रहा है?
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य में अतिवृष्टि घोषित करने की मांग उन्होंने राज्य सरकार से की है। इसी के साथ राज्य में बहुमत की सरकार होते हुए भी अधिवेशन क्यों नहीं लिया जा रहा है। अधिवेशन लेने के लिए तुम्हें किसने रोका है? ऐसा सवाल उन्होंने शिंदे-फडणवीस सरकार से पूछा। राज्य में वर्तमान में अतिवृष्टि शुरू है। हमारे अनेक विधायकों ने अतिवृष्टि वाले क्षेत्रों में जाकर निरीक्षण किया है। जनता की समस्याओं को विधिमंडल में उठाने का विधायकों को अधिकार है। जब अधिवेशन ही नहीं होगा तो वे सवाल कहां उठाएंगे? ऐसा सवाल उन्होंने पूछा। राज्य में अतिवृष्टि घोषित किया जाए, इसके लिए राज्य सरकार को उन्होंने पत्र लिखा है। जुलाई महीने में बांध भर गए हैं। विदर्भ, मराठावाड़ा में कई किसानों का नुकसान हुआ है। इसलिए राज्य में अतिवृष्टि घोषित करो, ऐसा पवार ने कहा।





Users Today : 5
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 121
Users Last 30 days : 718
Users This Month : 239
Users This Year : 11260
Total Users : 72467
Views Today : 5
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 142
Views Last 30 days : 869
Views This Month : 302
Views This Year : 12935
Total views : 108958
Who's Online : 0


