मुंबई, भारतीय तटरक्षक दल यानी कोस्ट गार्ड ने जल्दबाजी दिखाते हुए कल रत्नागिरी के पास समुद्र में फंसे एक जहाज से १९ नाविकों की जान बचाई। इसमें १८ भारतीय और एक इथोपियन नागरिक का समावेश है।
कोस्ट गार्ड से मिली जानकारी के अनुसार गैबॉन ध्वजांकित पोत मोटर टैंकर पार्थ नामक जहाज संयुक्त अरब अमीरात के खोर फक्कन से न्यू मैंगलोर जा रहा था। रत्नागिरी जिले के समुद्री तट के पश्चिम में लगभग ४१ मील से यह जहाज गुजर रहा था। भारी बारिश के कारण समुद्र में उठी ऊंची लहरों के बीच यह जहाज फंस गया। संकट में फंसे जहाज की जानकारी भारतीय तटरक्षक दल को दी गई। सूचना मिलते ही इंडियन कोस्ट गार्ड हरकत में आ गया। क्षेत्र में और उसके आस-पास गश्त कर रहे दो तटरक्षक जहाजों को संकटग्रस्त जहाज की ओर मोड़ दिया गया। क्षेत्र में अन्य व्यापारी जहाजों को सतर्क रहने की चेतावनियां भी दे दी गई थीं, वहीं सीजी एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर तैनात भी किया गया था।
घटनास्थल पर तत्काल पहुंचे जवानों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। कोस्ट गार्ड के जवानों ने विषम परिस्थितियों के बीच जहाज में फंसे सभी नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाए गए सभी नाविकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। भारतीय तटरक्षक दल ने अब तक ११,००० से अधिक लोगों की जान बचाई है। औसतन हर दूसरे दिन लगभग एक व्यक्ति की जान बचाई गई है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 88
Users Last 30 days : 289
Users This Month : 40
Users This Year : 2822
Total Users : 64029
Views Today : 4
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 101
Views Last 30 days : 387
Views This Month : 46
Views This Year : 3361
Total views : 99384
Who's Online : 0


