Home Crime महाराष्ट्र एटीएस के हत्थे चढ़ा झारखंड का माओवादी नेता, सिर पर था...

महाराष्ट्र एटीएस के हत्थे चढ़ा झारखंड का माओवादी नेता, सिर पर था 15 लाख रुपये का इनाम

95
0

मुंबई, महाराष्ट्र आतंक रोधी दस्ते (एटीएस) ने रविवार को झारखंड के एक माओवादी नेता को पकड़ा है, जिसके सिर पर पंद्रह लाख रुपये का इनाम था। माओवादी नेता को पालघर जिले से गिरफ्तार किया गया है। एटीएस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
सूत्रों के मुताबिक, झारखंड पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर माओवादी नेता का नाम दीपक यादव उर्फ कारू हुलास यादव है। एटीएस के अधिकारी ने बताया कि झारखंड में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की क्षेत्रीय समिति का 45 वर्षीय सदस्य दीपक यादव इलाज के लिए महाराष्ट्र आया था। अधिकारी के मुताबिक, एटीएस ने रविवार की सुबह एक अभियान चलाया और उसे मुंबई से करीब पचास किलोमीटर दूर पालघर के नालासोपारा इलाके से उसे पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि एटीएस उससे पूछताछ कर रही है।
अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र एटीएस की ठाणे इकाई को यादव के बारे में विशेष सूचना मिली थी, जिसके बाद छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि यादव झारखंड के हजारीबाग का रहने वाला है और उसके बाएं पैर में घाव हो गया था। वह दो महीने पहले से इलाज के लिए नालासोपारा में था। यादव, 2004 से भाकपा (माओवादी) का सक्रिय सदस्य था। एटीएस अधिकारी ने बताया कि यादव को रविवार की शाम झारखंड पुलिस को सौंप दिया गया।