Home Maharashtra जलवायु परिवर्तन के कारण हर दिन २० हजार बच्चों के स्कूल छोड़ने...

जलवायु परिवर्तन के कारण हर दिन २० हजार बच्चों के स्कूल छोड़ने की भयावह हकीकत

38
0

मुंबई, महाराष्ट्र इस समय कई हिस्सों में सूखे का सामना कर रहा है, जबकि देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। एक तरफ भारी बारिश, तो वहीं दूसरी तरफ भीषण गर्मी और पानी की कमी से लोग परेशान हैं। इससे स्कूली बच्चे भी अछूते नहीं हैं। लगातार जलवायु परिवर्तन के कारण हर दिन २० हजार बच्चों के स्कूल छोड़ने की भयावह हकीकत यूनिसेफ की हालिया रिपोर्ट से सामने आई है। इसलिए बच्चों का भविष्य संवारने से पहले ही उसे अंधकार में धकेले जाने की तस्वीर सामने आई है।
साल २०१६ से २०२१ के बीच ४४ देशों में ४.३१ करोड़ बच्चों के बाढ़, तूफान, सूखे और जंगलों में लगनेवाली आग के कारण विस्थापित होने की जानकारी सामने आई है।
अधिक बच्चे विस्थापित होंगे। यूनिसेफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुल विस्थापन का ९५ फीसदी हिस्सा बाढ़ और तूफान के कारण होता है।
रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि दुनिया भर में शिक्षकों की कमी है। यूनिसेफ की रिपोर्ट के मुताबिक, हर बच्चे को शिक्षित करने के लिए ४.४० करोड़ शिक्षकों की जरूरत है। सूखे के कारण १३ लाख से अधिक बच्चे अपने ही देश में विस्थापित हो गए हैं। कनाडा, इजराइल और अमेरिका के जंगलों में लगी आग से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं और इस प्राकृतिक आपदा के कारण लगभग ८.१ लाख बच्चे विस्थापित हुए हैं।