वसई । आचोले पुलिस स्टेशन (मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय) ने एनडीपीएस एक्ट मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। पुलिस अधिकारी यह जानकारी सोमवार को दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, आचोले पुलिस स्टेशन में अपराध रजि. नं. 312/2023 एनडीपीएस एक्ट 1985 कलम 8 (क), 22 के तहत 23 जून 2023 में दर्ज किया गया था। अपराध की जांच में उक्त अपराध में शख्स नाम के लालू उर्फ भावेश प्रभाकर चव्हाण ( निवासी नालासोपारा पूर्व) की संलिप्तता पायी गयी. वारदात को अंजाम देने के बाद से ही उक्त आरोपी फरार था। उसकी तलाश कर दिनांक 31 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, 6 नवंबर तक कुल 6 दिन तक पुलिस हिरासत में लिया गया था। पुलिस के बताया कि जब उक्त आरोपी का इतिहास जांचा गया तो वह उसके खिलाफ गंभीर मामले विभिन्न पुलिस स्टेशनों में दर्ज है, जिसमे 307,326,324,386 आदि धाराएं समावेश है, पुलिस ने कहा कि कुल 05 मामले दर्ज किये गये हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपी लालू उर्फ भावेश प्रभाकर चव्हाण एक शातिर अपराधी है जो विभिन्न अपराध करता है, और वह एक साथीदार के साथ अपराध करता है। आचोले पुलिस स्टेशन में अपराध रजि. नं. 312/2023 एनडीपीएस एक्ट 1985 कलम 8 (क) 22 इस अपराध में उसने अपने साथी के साथ मिलकर इस अपराध को अंजाम दिया, (1). अदनान मोहम्मद हुसेन खान, (2). आयान इरशाद खान, (3) आसु ऊर्फ अशरफ आसिफ शेख, (4) अजित गुलाबचंद कनोजीया, (5) मंगल गोपी वंजारा, वह फोन पर ऑर्डर लेता था और ऑर्डर के मुताबिक मादक पदार्थ गांजा बेचता था, उक्त अपराध में आपकी संलिप्तता उजागर नहीं होनी चाहिए, ऐसे प्रयास किए गए लेकिन तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मुख्य आरोपी की संलिप्तता स्थापित की गई और उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की तहकीकात पो.उप.नि.सुहास म्हात्रे कर रहे है। यह कार्रवाई डीसीपी पौर्णिमा चौगुले श्रींगी व एसीपी विनायक नरले के मार्गदर्शन में आचोले पुलिस स्टेशन के सीनियर पीआई बालासाहेब पवार व पुलिस निरीक्षक अपराध विवेक सोनवणे के नेतृत्व में स.पो.नि. यशपाल सुर्यवंशी, पो.उप.नि. सुहास म्हात्रे की टीम ने की है।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


