गुवाहाटी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि अपनी राजनीतिक जीवन में पहली बार एक ऐसी “न्याय यात्रा” देख रहा हूं, जो जिन जगहों से जा रही है पार्टी वहां हार रही है औेर पार्टी के कार्यकर्ता भी उनकी विचारधारा त्याग कर भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं। भाजपा नेता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर यह भी दावा किया कि राहुल गांधी जहां से भी गुजरते हैं, वहां कांग्रेस अपना जनाधार खो देती है। दरअसल, शर्मा ने राहुल गांधी पर इसलिए तंज कहा है, क्योंकि असम में AASU यानी ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन और कांग्रेस के 150 से ज्यादा नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। फिलहाल, कांग्रेस की यात्रा तृणमूल कांग्रेस शासित पश्चिम बंगाल में है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही लोकसभा चुनाव 2024 अकेले लड़ने का एलान कर चुकी हैं।
इससे पहले, रविवार को सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने राहुल गांधी को भाजपा के लिए ‘‘सबसे बड़ा स्टार प्रचारक’’ बताया था। शर्मा ने डिब्रूगढ़ में एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से कहा, ‘‘राहुल गांधी जहां से भी गुजरते हैं, वहां से कांग्रेस खत्म हो जाती है। वह निरुत्साही, अहंकारी हैं और उनमें नेतृत्व का कोई गुण नहीं है।’’ राहुल पर हमले जारी रखते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उनके कदम भाजपा के लिए हमेशा सकारात्मक साबित होते हैं। वह भाजपा के लिए सबसे बड़े स्टार प्रचारक हैं।’’ मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी ऐसे समय आयी है जब राहुल के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 18 से 25 जनवरी तक असम से गुजरी और इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिला। इस बीच, यहां राज्य मुख्यालय पर एक कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पूर्व नेता और पूर्व छात्र नेता सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में पूर्व मंत्री बिस्मिता गोगोई, प्रदेश युवा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंगकिता दत्ता, अखिल असम छात्र संघ (आसू) के पूर्व अध्यक्ष दीपांकर नाथ और पूर्व आसू सलाहकार प्रकाश दास हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भावेश कालिता, कैबिनेट मंत्री पीयूष हजारिका और पार्टी विधायक तथा नेता भी मौजूद रहे।





Users Today : 7
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 350
Users Last 30 days : 839
Users This Month : 297
Users This Year : 9247
Total Users : 70454
Views Today : 8
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 484
Views Last 30 days : 1088
Views This Month : 411
Views This Year : 10448
Total views : 106471
Who's Online : 0


