Home Crime ईवीएम कंट्रोल यूनिट चोरी, आरोपियों को निलंबित करने का निर्देश

ईवीएम कंट्रोल यूनिट चोरी, आरोपियों को निलंबित करने का निर्देश

59
0

मुंबई। चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि तीनों आरोपियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उचित कार्यवाही की जाए। चोरी की घटना 3 फरवरी को सासवड में एक तहसीलदार के कार्यालय में हुई थी।
महाराष्ट्र सरकार को चुनाव आयोग ने तीन अधिकारियों को निलंबित करने का निर्देश जारी किया है। मामला पुणे जिले का है, जहां कथित तौर पर एक राजस्व अधिकारी के कार्यलय से चोरी हुई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की नियंत्रण इकाई पुलिस ने बरामद की है। फिलहाल, इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि तीनों आरोपियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उचित कार्यवाही की जाए। चोरी की घटना 3 फरवरी को सासवड में एक तहसीलदार के कार्यालय में हुई थी। साथ ही इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया था।
फिलहाल, चुनाव आयोग ने राज्य को क्षेत्र के उप-विभागीय अधिकारी, तहसीलदार और उप-विभागीय पुलिस अधिकारी को निलंबित करने और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया है। वहीं, राज्य सरकार को प्रशिक्षण और जागरूकता के सुरक्षा प्रोटोकॉल सुनिश्चित नहीं करने के लिए जिला चुनाव अधिकारी, पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर से स्पष्टीकरण मांगने का भी निर्देश दिया गया।
संभागीय आयुक्त (पुणे संभाग) चंद्रकांत पुलकुंदवार ने कहा, ‘निलंबन के बारे में चुनाव आयोग से निर्देश मिले थे। हम निलंबन आदेश जारी करने की प्रक्रिया में हैं।’