मुंबई, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता अभिषेक घोसालकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मौरिस नोरोन्हा ने फेसबुक लाइव के दौरान यह सनसनीखेज कदम उठाया। इसके बाद नोरोन्हा ने खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी है। मामले में राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। इन सब के बीच मामले की जांच मुंबई अपराध शाखा को सौंप दी गई है।
पुलिस ने बताया कि पूर्व पार्षद घोसालकर की गोली लगने के बाद उत्तरी मुंबई के एक अस्पताल में मौत हो गई। घटना का फेसबुक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया कि घोसालकर और नोरोन्हा के बीच आपसी रंजिश थी।
अभिषेक की उम्र 40 साल बताइ जा रही है। वह पूर्व विधायक विनोद घोसालकर के बेटे थे। वह पूर्व पार्षद भी थे। विनोद को उद्धव ठाकरे का वफादार भी बताया जाता है।
घटना बोरीवली (पश्चिम) की आईसी कॉलोनी में स्थित मौरिस नोरोन्हा के कार्यालय में गुरुवार शाम हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हमलावर को अभिषेक के पेट और कंधे में गोली मारते हुए देखा जा सकता है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 387
Users Last 30 days : 864
Users This Month : 348
Users This Year : 9298
Total Users : 70505
Views Today : 1
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 540
Views Last 30 days : 1126
Views This Month : 485
Views This Year : 10522
Total views : 106545
Who's Online : 1


