मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीतिक गलियारों में आज कल इस बात की चर्चा जोरों पर है कि बीजेपी, शिंदे गुट की शिवसेना और अजित पवार गुट की एनसीपी में राज ठाकरे की पार्टी MNS की भी एंट्री हो सकती है. इस बीच उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि आपको जल्द ही पता चल जाएगा कि राज ठाकरे साथ आएंगे या नहीं. ‘लोकमत’ के कार्यक्रम में फडणवीस ने कहा कि राज ठाकरे हमारे अच्छे दोस्त हैं.
देवेंद्र फडणवीस से पूछा गया कि आपकी राज ठाकरे से मुलाकातें बढ़ गई हैं. गठबंधन में एमएनएस कहां रहेगी? इस पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा, “समय बताएगा कि मनसे अब कहां होगी. राज ठाकरे के साथ हमारी अच्छी दोस्ती है. हमारी बैठकें होती रहती हैं. हम कई विषयों पर बातचीत करते हैं.”
फडणवीस ने आगे कहा, ”वह (राज ठाकरे) कई बार कुछ अच्छे सुझाव देते हैं. कभी-कभी वह हमारी आलोचना भी करते हैं. जल्द ही पता चल जाएगा कि साथ काम करना है या नहीं. अभी तक ऐसा कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है.”
एमएनएस नेताओं की फडणवीस से मुलाकात
बता दें कि सात फरवरी को MNS के नेताओ ने उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुलाकात की थी. सूत्रों ने बताया कि संदीप देशपांडे, नितिन सरदेसाई और बाला नंदगावकर ने देवेंद्र फडणवीस से लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की.





Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 8
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 368
Views This Month : 180
Views This Year : 3495
Total views : 99518
Who's Online : 1


