ठाणे: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शनिवार को ठाणे शहर पहुंच रही है। इससे पहले ठाणे कांग्रेस के नेताओं का मनमुटाव सामने आ रहा है। दौरे की योजना को लेकर मंगलवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के मुद्दे पर पार्टी दो गुटों में बंट गई है। पार्टी के प्रदेश सचिव मनोज शिंदे ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि राहुल ठाणे आ रहे हैं, लेकिन इसकी जानकारी और रूपरेखा के बारे में स्थानीय स्तर पर उनके अलावा पार्टी के कई पुराने पदाधिकारियों से जानकारी नहीं साझा की जा रही है। उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस से भी दूर रखा गया। महाविकास आघाडी में भले ही कांग्रेस के साथ शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की एनसीपी है, लेकिन शिंदे ने एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड पर निशाना साधते कहा कि वे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले कौन होते हैं? मनोज ने स्थानीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं को कांग्रेस के स्थानीय नेतृत्व के विश्वास में न लेने का आरोप लगाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस पर खुलकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यात्रा कांग्रेस की है और कॉन्फ्रेंस दूसरे दल के नेता कर रहे हैं।
ठाणे शहर कांग्रेस अध्यक्ष और यात्रा के समन्वयक विक्रांत चव्हाण की मौजूदगी में हुई कॉन्फ्रेंस में आव्हाड के साथ शिवसेना (यूबीटी) के सांसद राजन विचारे, यूबीटी जिला प्रमुख केदार दिघे सहित कांग्रेस के भी कई नेता मौजूद थे।
मनोज शिंदे ने सोशल मीडिया पर मराठी में एक क्लिप वायरल किया है, जिसमें लिखा है कि ठाणे में राहुल आ रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस दूसरे लोग कर रहे हैं। पार्टी कैसे बढ़ेगी? मनोज ने एनबीटी से कहा कि राहुल कांग्रेस पार्टी के नेता हैं। उनकी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में महाविकास आघाडी के नेता शामिल हो सकते हैं। पार्टी ने यात्रा के लिए हर जगह एक कमिटी बनाई है। कमिटी के जरिए यात्रा की योजना बनाई जा रही है। शिंदे ने सवाल किया कि ऐसे में जितेंद्र आव्हाड यात्रा की योजना को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसे कर सकते हैं? यात्रा के रूट में बदलाव करने वाले और यात्रा से जुड़ी घोषणा करने वाले आव्हाड कौन होते हैं?
राहुल गांधी की पूर्व से पश्चिम तक चल रही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 15 मार्च को भिवंडी तालुका में प्रवेश कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा की तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था कर ली है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


