Home Maharashtra इम्तियाज जलील के नाम पर मुहर; एआईएमआईएम उम्मीदवार का एलान

इम्तियाज जलील के नाम पर मुहर; एआईएमआईएम उम्मीदवार का एलान

12
0

औरंगाबाद; औरंगाबाद सीट से एआईएमआईएम इम्तियाज जलील को टिकट देने जा रही है. इसका एलान खुद पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने किया है.
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता इम्तियाज जलील ने कुछ दिन पहले अपने एक बयान में कहा था, पार्टी ने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने के लिए महाराष्ट्र में छह लोकसभा सीटों की पहचान की है. छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद) से सांसद और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख जलील ने हालांकि इन छह सीटों का विवरण नहीं दिया. उन्होंने यह भी कहा कहा था कि एक-दो दिन में यह स्पष्ट हो जाएगा कि वह आगामी चुनाव कहां से लड़ेंगे. इस बीच ओवैसी ने उनके नाम की घोषणा औरंगाबाद सीट से कर दी है.
इससे पहले, जलील ने पार्टी से उन्हें मुंबई की एक सीट से नामांकित करने के लिए कहा था और दावा किया था कि छत्रपति संभाजीनगर सीट असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम के लिए एक सुरक्षित दांव है.