मुंबईः लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. सभी पार्टियां जोर शोर से चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं. सीट के बंटवारे से लेकर उम्मीदवार के चयन तक सब कुछ रणनीति के तहत सोच विचार कर किया जा रहा है. इस बीच महाराष्ट्र में एनडीए के बीच सीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंसा हुआ है. बताया जा रहा है कि 5 सीटों को लेकर महायुति में रस्साकशी चल रही है. तमाम कोशिशों के बावजूद इसका हल नहीं निकल पा रहा है.
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने आवास पर उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ बीती रात 22 मार्च को बैठक की. ये बैठक करीब दो घंटे तक चली जिसमें अमरावती, वाशिम-यवतमाल, रामटेक, सतारा और छत्रपति संभाजी नगर सीटों को लेकर चर्चा की गई. खबर है कि लंबी बातचीत के दौरान भी सीटों को लेकर कोई समाधान नहीं निकला और समस्या जस की तस है.
महाराष्ट्र की अमरावती सीट को लेकर शिंदे की शिवसेना और बीजेपी के बीच रस्साकशी चल रही है. सूबे के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने साफ कर दिया है कि अमरावती के खाते में आएगी और यहां से बीजेपी उम्मीदवार ही मैदान में उतरेगा. वहीं शिवसेना के नेता आनंदराव बासी अमरावती सीट पर अपनी दावेदारी छोड़ने को तैयार नहीं हैं. ऐसे में बीजेपी और शिवसेना के बीच इस सीट को लेकर तनाव चल रहा है. दोनों के लिए ये लिए अहम है. यही वजह है कि दोनों ही पार्टियां इस पर अपनी दावेदारी पेश कर ही हैं.





Users Today : 2
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 60
Users Last 30 days : 281
Users This Month : 109
Users This Year : 2891
Total Users : 64098
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 80
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 139
Views This Year : 3454
Total views : 99477
Who's Online : 0


