Home Crime संजय राउत के विरुद्ध चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज  

संजय राउत के विरुद्ध चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज  

17
0

मुंबई। मुंबई भाजपा के सचिव विवेकानंद गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद और मुख्य प्रवक्ता संजय राउत के विरुद्ध चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि राउत ने सांगली और बुलढाणा की सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की तुलना मुगल बादशाह औरंगजेब से की है।

विवेकानंद गुप्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि संजय राउत की टिप्पणियां अपमानजनक थीं। ये प्रधानमंत्री मोदी पर व्यक्तिगत हमला है। उन्होंने प्रधानमंत्री को बदनाम करने के लिए घृणास्पद एवं दुर्भावनापूर्ण टिप्पणियां की थी। ये टिप्पणियां करके उन्होंने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। शिकायत की प्रतियां मुंबई जिला चुनाव अधिकारी और भोईवाड़ा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक को भी भेजी गई हैं।

गुप्ता ने यह भी दावा किया कि राउत के बयानों से मतभेद बढ़ेंगे और जातियों, समुदायों और धर्मों के बीच नफरत पैदा होगी। विवेकानंद ने कहा है कि आयोग को शिकायत की गंभीरता समझते हुए राऊत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करनी चाहिए।