मुंबई : महाराष्ट्र में गर्मी का कहर शुरू हो गया है. इस सप्ताह गर्मी में काफी बढ़ोतरी होने वाली है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक इस हफ्ते मौसम शुष्क रहेगा और तेज धूप निकलेगी. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज मुंबई में हीट वेव चल सकती है, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है तो वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड किया गया है. फिलहाल बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. इसके अलावा प्रदेश में वायु गुणवत्ता सूचकांक ज्यादातर मध्यम या संतोषजनक श्रेणी में दर्ज हो रहा है. इस सप्ताह भी इसी श्रेणी में रहने का अनुमान है. आइये जानते हैं कि इस हफ्ते महाराष्ट्र के बड़े जिलों में मौसम कैसा रहेगा?
मुंबई में आज अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आज हीट वेव चलने का अनुमान है. पूरे हफ्ते मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी. इस सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. आज वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ श्रेणी में 199 दर्ज किया गया है.
पुणे में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आज और कल दोपहर के बाद आंशिक बादल दिख सकते हैं. इसके बाद पूरे हफ्ते मौसम साफ रहेगा. सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा. आज वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘संतोषजनक’ श्रेणी में 95 दर्ज किया गया है.





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


